राजनीतिहिमाचल प्रदेश
धर्मशाला नगर निगम चुनाव: 8 वार्डों की सूची जारी, इन पर खेला जाएगा दांव
धर्मशाला।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंगलवार को अपने धर्मशाला प्रवास के दौरान धर्मशाला नगर निगम के होने वाले चुनाव के लिए 8 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची में नीनू शर्मा, शैलजा, बबीता ओबेरॉय, सुदेश कुमार, अनुराग, स्वर्णा देवी, रजनी ब्यास, बबीता शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने वार्ड नंबर 4 से पूर्व मेयर नीनू शर्मा को उतारकर संदेश दिया है कि पार्टी अनुभवी नेतृत्व के साथ मैदान में है। वार्ड नंबर 11 से पूर्व पार्षद अनुराग धीमान और वार्ड नंबर 12 से पूर्व पार्षद स्वर्णा देवी को फिर से मौका दिया है। इन तीनों ही चेहरों के पास नगर निगम की कार्यप्रणाली का अनुभव है और अपने-अपने क्षेत्रों में इनकी पैठ है।



