स्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

IPL : धर्मशाला के होटलों में बढ़ने लगी एडवांस बुकिंग, कारोबारी खुश

पंजाब और बंगलूरू की टीमों के बीच 17 मई को मैच

धर्मशाला।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को होने वाले IPL मुकाबलों से पहले ही पर्यटन नगरी क्रिकेट के रंग में रंग गई है। IPL के चलते धर्मशाला के होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई और इसमें हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। HPTDC ने भी IPL को देखते हुए अपने होटलों में विशेष व्यवस्था की है। पंजाब और बंगलूरू की टीमों के बीच 17 मई को होने वाले हाई-वोल्टेज मैच में विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए प्रशंसकों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स और 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच को लेकर होटलों में 30 से 40 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटल कारोबारियों का कहना है कि एडवांस बुकिंग धर्मशाला के होटलों में है। यहां के होटल पैक होने के बाद ही मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमी पर्यटक मैक्लोडगंज के होटलों की ओर रुख करते हैं।

स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरांं एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान का कहना है कि IPL मैचों को लेकर धर्मशाला के होटलों में एडवांस बुकिंग के लिए फोन आ रहे हैं। कुछ ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। मैचों के दौरान होटलों के फुल पैक होने की उम्मीद है।

वहीं होटल एंड रेस्तरांं एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांवा ने कहा कि आईपीएल मैचों को लेकर अधिकतर होटल बुकिंग लोअर धर्मशाला के होटलों में होती है। धर्मशाला के होटल बुक होने के बाद ही क्रिकेट प्रेमी पर्यटक मैक्लोडगंज के होटलों की ओर रुख करते हैं। उम्मीद है कि मैक्लोडगंज के होटल भी मैचों के दौरान पूरी तरह पैक हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!