धर्मशाला को पहली बार प्लेऑफ की मेजबानी
26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा प्लेआफ का क्वालीफायर-1 मुकाबला
धर्मशाला।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को IPL के लीग मैच शुरू होने से पहले आज बुधवार को प्लेऑफ के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। HPCA धर्मशाला को यह सौगात मिलना इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक बार फिर इस मैदान पर भरोसा जता रहा है। इससे न केवल हिमाचल ही नहीं बल्कि स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी पंख लगेंगे।
बताते चलें कि प्लेऑफ की मेजबानी धर्मशाला को पहली बार मिली है। 26 मई को यहां प्लेआफ का क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर बुधवार को प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू की सूची जारी की गई। यह पहला मौका है जब धर्मशाला को IPL सीजन में लीग और प्लेऑफ सहित चार मैचों की मेजबानी मिली है।
BCCI के मानद सचिव देवाजीत सैकिया के अनुसार धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को आईपीएल के लीग मैच होंगे। जानकारी के अनुसार 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली के बीच मुकाबला होगा, जबकि 14 मई को पंजाब किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस की टीम के साथ होगा। इसके अलावा 17 मई को पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। 17 मई को पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा।
एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि IPL के इस सीजन में प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इससे पहले यहां IPL के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ मुकाबले के लिए आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल और बीसीसीआई के पदाधिकारियों का आभार।
Qualifier 1 – 26 मई : HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
Eliminator – 27 मई : नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
Qualifier 2 – 29 मई : नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
Final – 31 मई : नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद



