धर्मशाला में फिर खिलेगा कमल, सुधीर शर्मा पर जनता को भरोसा: डॉ. विशाल नेहरिया
धर्मशाला।
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुधीर शर्मा ने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने से लेकर नगर निगम के गठन और विभिन्न विकास परियोजनाओं को क्षेत्र में लाने तक, उन्होंने धर्मशाला का नक्शा बदलने में अहम भूमिका निभाई है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी धर्मशाला मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया का।
डॉ. विशाल नेहरिया ने कहा कि विधायक सुधीर शर्मा लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और विकास कार्यों को गति देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं के विस्तार में उनके प्रयासों का
परिणाम आज धर्मशाला की बदली हुई तस्वीर के रूप में साफ दिखाई देता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सुधीर शर्मा का दूरदर्शी नेतृत्व और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही धर्मशाला की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम किया और केंद्र की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया। धर्मशाला की जनता भाजपा की नीतियों और विकास मॉडल पर भरोसा रखती है और आने वाले नगर निगम चुनावों में एक बार फिर भाजपा को समर्थन देकर शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। डबल इंजन की सरकार के सहयोग से धर्मशाला को और अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में धर्मशाला नगर निगम में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा और शहर का विकास और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।



