पालमपुर।
राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने आज शनिवार को पालमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आवास का दौरा किया। राज्यपाल ने शांता कुमार के विशाल अनुभव और सार्वजनिक जीवन में उनके अमूल्य योगदान के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

इस दौरान राज्यपाल ने वरिष्ठ नेता को अपना हार्दिक सम्मान व्यक्त कर उनके स्वास्थ्य और कुशल-क्षेम के बारे में जानकारी ली। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य और व्यापक रूप से इस क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।


