चुनावहिमाचल प्रदेश

विधायक सुधीर ने भागसूनाग में किया कार्यालय का उद्घाटन

धर्मशाला।

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजनाएं जो पहली डीपीआर में शामिल थी, वह परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। 50 करोड़ रुपए से चरान से फनीकुलर बनाने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई। सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर निगम में कुछ लोगों का जमावड़ा रहा। यही कारण रहा कि उन्होंने धरातल पर योजनाएं आने ही नहीं दी और व्यक्तिगत लाभ की तरफ ज्यादा ध्यान रहा। उसके चलते धर्मशाला का विकास पीछे चला गया।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि अब नए पार्षद शमशेर नैहरिया आएंगे और वह विकास करेंगे। विधायक सुधीर शर्मा भागसूनाग वार्ड दो में पार्टी कार्यालय के शुभारंभ पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला भाजपा का गढ़ रहा है, यहां से भाजपा के पार्षद जीतते रहे हैं। वार्ड दो से शमशेर नैहरिया को प्रत्याशी बनाया है। कई पदों पर शमशेर नैहरिया ने बेहतरीन काम किया है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि इससे पहले मोनिका पठानिया यहां से भाजपा की पार्षद रही हैं। वह मेयर पद की प्रत्याशी थी, क्रास वोटिंग से उन्हें पार्टी के अंदर के अपने ही लोगों ने हराया। उस सोच से धर्मशाला का नुकसान हुआ है। ऐसा नहीं है कि पार्षद ने काम नहीं किए। वार्ड के भीतर मोनिका पठानिया ने बतौर पार्षद काम करवाया, जबकि श्रेय उसका आजाद प्रत्याशी ले रहे हैं। आजाद प्रत्याशी तो दूसरे वार्ड में लाभ के लिए चले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मकोट, रक्कड़, हीणी दसालनी इसी वार्ड का हिस्सा है जिसे लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!