चुनावहिमाचल प्रदेश

नगर निगम चुनाव: समर्थकों ने विधायक सुधीर शर्मा और प्रत्याशियों में जताया अटूट विश्वास

शनिवार को धर्मशाला के चार वार्डों में प्रत्याशियों के कार्यालयों का किया शुभारम्भ

धर्मशाला।

धर्मशाला में नगर निगम चुनाव को लेकर जहां स्थानीय लोगों में अपने-अपने वार्डों में पार्षद के चयन को लेकर चर्चाओं का दौर तेज होने लगा है वहीं आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने उम्मीदवारों के कार्यालयों का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों का भारी मतों से जीत के बाद पहला लक्ष्य वार्डों का तेज गति से विकास करवाना होगा। जो विकास कार्य कांग्रेस सरकार के शासन काल नहीं नहीं हुए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड 2 भागसूनाग में भाजपा प्रत्याशी शमशेर नेहरिया के कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद वार्ड संख्या एक फ़रसेटगंज में भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी के कार्यालय, वार्ड संख्या 17 सिद्धबाड़ी में भाजपा प्रत्याशी विशाल जमवाल, वार्ड संख्या 15 खनियारा में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी वार्डों भारी संख्या में भाजपा समर्थक लोगों ने अपनी उपस्थिति लगाकर विधायक सुधीर शर्मा और प्रत्याशियों में विश्वास जताया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने से लेकर नगर निगम के गठन और विभिन्न विकास परियोजनाओं को क्षेत्र में लाने तक, उन्होंने धर्मशाला का नक्शा बदलने में हमेशा अहम भूमिका निभाई है, जो लगातार जारी है। विधायक सुधीर शर्मा हर दिन जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और विकास कार्यों को गति देने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!