राजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का 3 साल का कार्यकाल…‘खाओ, पियो और मौज करो’

शिमला में भारतीय जनता पार्टी के अभिनंदन समारोह में पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी के सम्मान में रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार में ऐतिहासिक और बंपर जीत दर्ज हुई है, जो देशभर में भाजपा की नीतियों और सुशासन पर जनता के भरोसे को दर्शाती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी-विशेष राज्य का दर्जा हो या प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेजों की सौगात, यह सब भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल ‘खाओ, पियो और मौज करो’ की सरकार बनकर रह गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासन में हिमाचल पर कर्ज का बोझ एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति गंभीर संकट में है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति जनता से खुली लूट की रही है, जिसमें भ्रष्टाचार और अव्यवस्था ही सरकार की पहचान बन गई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के इस कुशासन को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश में फिर से भाजपा की सुशासन वाली सरकार स्थापित करने का संकल्प ले चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!