राजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

‘जी राम जी’ योजना पर विरोध पूरी तरह निराधार: विश्व चक्षु

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने केंद्र सरकार की विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना का जोरदार समर्थन करते हुए कांग्रेस पर तथ्यों के बिना विरोध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम है, जिसे केवल राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है।

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि ‘राम’ भारत की सांस्कृतिक और नैतिक चेतना का प्रतीक हैं। महात्मा गांधी जी के जीवन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी के अंतिम शब्द भी “हे राम” थे। ऐसे में यदि किसी योजना के नाम में ‘राम’ आता है, तो कांग्रेस किस बात का विरोध कर रही है, यह समझ से परे है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि यदि पार्टी को इस योजना से आपत्ति है तो वह भावनात्मक बयानबाजी छोड़कर तथ्यों और ठोस तर्कों के साथ अपनी बात रखे। केवल नाम या राजनीतिक लाभ-हानि को देखकर विरोध करना जनता के हित में नहीं है।

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि यदि कांग्रेस को मनरेगा के स्थान पर लाई जा रही विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना में कोई कमी नजर आती है, तो उसे तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए। “केवल विरोध के लिए विरोध करना उचित नहीं है,” यह बात कांग्रेस को समझनी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना रोजगार, विकास और सामाजिक सशक्तिकरण को नए स्वरूप में आगे बढ़ाने का प्रयास है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब सकारात्मक सोच के साथ योजनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा, न कि राजनीतिक चश्मे से।

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और जनता भी अब यह समझ चुकी है कि विरोध नहीं, समाधान ही देश को आगे ले जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!