वीडियोहिमाचल प्रदेश

हिमालय परिवार ने लिया ‘हिमालय संरक्षण’ का संकल्प

धर्मशाला में हिमालय उत्थान के लिए दोहराए सात संकल्प

धर्मशाला।

भारत के सजग प्रहरी हिमालय के बचाव के लिए गठित हिमालय परिवार ने कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में बड़े स्तर पर बैठक आयोजित की। 21 साल पहले आरएसएस पदाधिकारी इंद्रेश कुमार द्वारा स्थापित इस संगठन ने अब हर राज्य में अपनी इकाइयां मजबूत करनी शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश इकाई के नए प्रांत अध्यक्ष मशहूर समाजशास्त्री वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मोहिंदर सलारिया ने जिम्मेदारी संभालते ही प्रदेशव्यापी प्रवास शुरू किया।धर्मशाला पहुंचे डॉ. सलारिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिमालय उत्थान के लिए सात संकल्प दोहराए।

डॉ. सलारिया ने कहा कि यह मॉडल पहले हिमाचल में परखा जाएगा, सफल होने पर पूरे देश में लागू होगा। संकल्प हिमालयी क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक वास्तविकताओं पर आधारित हैं।

सात संकल्प:

1. पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन: वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, औषधीय वनस्पतियों की रक्षा।
2. नदी, पर्वत और वनों की रक्षा: जलस्रोत पुनर्जीवन, नदी किनारों से अतिक्रमण हटाना, जंगल रक्षक टोली।
3. आपदा प्रबंधन व राहत कार्य: प्रशिक्षित स्वयंसेवक, त्वरित राहत, मॉक ड्रिल, गांव स्तर की योजनाएं।
4. सांस्कृतिक पुनर्जागरण: लोकगीत-नृत्य संवर्धन, त्योहार दस्तावेजीकरण, युवाओं को जड़ों से जोड़ना।
5. सेवा, सहकार और समाज जागरण: स्वास्थ्य शिविर, वंचित सहायता, नशा विरोधी अभियान।
6. युवा जागरण व नेतृत्व निर्माण: प्रशिक्षण शिविर, एडवेंचर गतिविधियां, चरित्र विकास।
7. राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा: सीमा जागरूकता, सद्भाव प्रसार, “हिमालय की रक्षा-भारत की रक्षा”।

डॉ. सलारिया ने कहा, “ये संकल्प हिमालय और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला हैं।” संगठन इन्हें जन-जन तक पहुंचाएगा। वहीं हिमालय परिवार के प्रांत प्रमुख ने बताया कि “हिमालय परिवार के ये सात संकल्प हिमालयी समाज को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इन्हें जीवन में उतारकर हम भावी पीढ़ियों के लिए हिमालय सुरक्षित रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!