राष्ट्रीय

Breaking : कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

भोजपुर

भोजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर ढेला नदी पुल के पास कार में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, और कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

उत्तराखंड के काशीपुर निवासी जगदीश सिंह पुत्र गुरजेस सिंह अपनी फोर्ड ईको स्पोर्ट कार से मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय भोजपुर के ढेला नदी पुल के पास उनकी कार जाम में फंस गई, तभी अचानक कार में भीषण आग लग गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कार में सवार परिवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!