राजनीतिराष्ट्रीय

प्लेन क्रैश : महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की मौत

बारामती एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

धर्मशाला।

बारामती एयरपोर्ट पर आज बुधवार सुबह एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का की मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उक्त विमान अनियंत्रित होकर रनवे से उतर गया, जिसके बाद विमान में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया। विमान में अजीत पवार के साथ उनके निजी सहायक, सुरक्षाकर्मी और प्लेन का स्टाफ मौजूद था। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी लोग घायल हैं।

 

सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बारामती जा रहे थे। इसके लिए एक निजी विमान किराए पर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर प्रधानमंत्री सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजित पवार के निधन को NDA परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। अमित शाह ने कहा कि अजित पवार का सार्वजनिक जीवन में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

अजीत पवार का कार्यकाल :

  • पहली बार: 10 नवंबर 2010 से 25 सितंबर 2012 (CM पृथ्वीराज चव्हाण)
  • दूसरी बार: 25 अक्टूबर 2012 से 26 सितंबर 2014 (CM पृथ्वीराज चव्हाण)
  • तीसरी बार: 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019 (CM देवेंद्र फडणवीस)
  • चौथी बार: 30 दिसंबर 2019 से 29 जून 2022 (CM उद्धव ठाकरे)
  • पांचवीं बार: 2 जुलाई 2023 से अब तक (CM एकनाथ शिंदे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!