राष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

टैक्सी-ट्रक, टिप्पर एवं ऑटो ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध: पठानिया

कहा, संबंधित अधिकारियों और यूनियन के साथ जल्द होगी विस्तृत बातचीत

धर्मशाला।

पिछले काफी दिनों से चली आ रही समस्याओं के समाधान की कड़ी में टैक्सी-ट्रक, टिप्पर एवं ऑटो ऑपरेटरों की समस्याओं पर आज शनिवार को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने फाॅरेस्ट रेस्ट हाउस कजलोट (धर्मशाला) में समस्त कमर्शियल वाहन टैक्सी, बस, जीप, ऑटो व ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु टैक्सी, बस, ट्रक एवं ऑटो ऑपरेटर्स की समस्याओं के प्रति गंभीर है और शीघ्र ही उनका समाधान किया जाएगा। आपको बता दें कि 16 अप्रैल को समस्त कमर्शियल वाहन टैक्सी, बस, जीप, ऑटो व ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल ने केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुलाकात की।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ जल्द ही विस्तृत बातचीत कर सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ा जाएगा। एटीएस के साथ-साथ अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी उचित और व्यवहारिक प्रयास किए जाएंगे। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार परिवहन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 15 वर्ष के परमिट, जीपीएस संबंधी समस्याओं तथा धर्मकोट व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टरों को आ रही दिक्कतों के दृष्टिगत सकारात्मक विचार-विमर्श किया जा रहा है।

उप मुख्य सचेतक पठानिया ने बताया कि सरकार परिवहन यूनियनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है और किसी भी स्तर पर उनके हित प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा वाहनों की फिटनेस जांच के लिए एटीएस व्यवस्था अनिवार्य किए जाने से प्रदेश में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आई हैं। इन समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ऑपरेटर्स के हितों की रक्षा के लिए समुचित कदम उठाएगी।

पठानिया ने कहा कि सरकार संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी समस्याओं का चरणबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी, ताकि परिवहन क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर आरटीओ विकास जम्बाल, कांगड़ा जिला की विभिन्न ऑपरेटर्स यूनियनों के पदाधिकारियों प्रेसिडेंट विक्की पठानिया, करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कर्मा, अशोक शर्मा, विनोद कुमार, वीरेन्द्र, माइकल, बिल्ला, देशराज, कर्ण, कपिल तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!