हिमाचल प्रदेश

PNB आरसेटी ने महिलाओं को पेपर बैग और फाइल बनाने का दिया प्रशिक्षण

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित

धर्मशाला।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला जिला कांगडा की ओर से बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए पेपर बैग एवं फॉईल बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू करवाया गया। प्रशिक्षण शिविर का समापन निदेशक पीएनबी आर सेटी मदन लाल, डोमेन एसेसर हरबंस लाल, ईडीपी एसेसर आरएस कलौतरा, सकांय सुमन प्रकाश, विपिन कुमार आर सेटी सटाफ की उपस्थित में किया गया।

आर सेटी निदेशक ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 29 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की पेपर बैग के पोडेक्ट बनाने की विधि सिखाई गई।

निदेशक ने सभी प्रशिक्षणार्थियो को बताया कि प्लास्टिक को कहें ना पेपर बैग का इस्तेमाल करें। कागज का चुनाव करें हमारे पर्यावरण को बचाएं। बदलाव लाएं पेपर बैग चुनें। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें कागज के थैलों का प्रयोग करें पृथ्वी को बचाना है पेपर बैग अपनाना है। ताकि वह अपना स्वंय का रोजगार शुरू कर आजिविका अर्जित कर सकें।

कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने बताया कि पेपर बैग एवं फॉईल बनाना एक कम लागत में शुरू किया जाने वाला व्यवसाय है, जिसे महिलाएं घर से ही प्रारंभ कर सकती हैं। इससे वे अपनी आय बढ़ाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकती हैं। आने वाले दिनों में इस संस्थांन द्वारा निम्न कोर्स शुरू किए जाएंगे।

1. किटिंग टैलरिंग 31 दिन
2. फॉस्ट फुड 12 दिन
3. मसरूम उत्पादन 10 दिन

प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक गर्वमेंट कॉलेज ओडिटोरियम सिविल लाइन धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा में सर्म्पक कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!