राजनीतिहिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का ऊना में प्रेम और आत्मीयता से भव्य स्वागत

ऊना।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊना पहुंचने पर भाजपा वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जयराम ठाकुर ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऊना में मिले स्नेह, प्रेम और आत्मीयता से वह अभिभूत हैं। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और अपनापन उन्हें जनसेवा तथा प्रदेश के हितों की लड़ाई को और अधिक ऊर्जा एवं मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। ऊना प्रवास के दौरान वह भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाक़ात की।

इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार और कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में ऊपर से नीचे तक सरकार के नेता झूठ बोलने में मस्त हैं और जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं रह गया है। हिमाचल प्रदेश में विकास के कार्य केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से ही आगे बढ़ रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने और केंद्र के सहयोग से हो रहे कार्यों का श्रेय लेने में जुटी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अराजकता चरम पर है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को बड़ी-बड़ी गारंटियां दी थीं, लेकिन आज उन वादों को पूरा करने के बजाय सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की वास्तविकता समझ चुकी है और आने वाले समय में उसे अपनी नाकामियों का जवाब जनता के बीच देना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!