राजनीतिवीडियोहिमाचल प्रदेश

विनय कुमार ने संभाली हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कमान

कहा, दो महीने में गठित की जाएगी कार्यकारिणी, वरिष्ठ सहित महिलाओं और युवाओं को जगह

शिमला

रविवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सभी कांग्रेसी विधायक व अन्य नेता राजीव भवन पहुंचे। निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उन्हें औपचारिक रूप से प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सुबह करीब 11:30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दो महीने में कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। संगठन में ना केवल वरिष्ठ बल्कि महिलाओं और युवाओं का भी साथ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला आएंगे।

आपको बताते चलें कि विनय कुमार रविवार सुबह चंडीगढ़ से शिमला के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार का परवाणू, जाबली, धर्मपुर, सोलन और कंडाघाट में गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसPद रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी चेतन चौहान, कैबिनेट के सदस्य, सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस के सभी विधायक, बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!