ज्योतिष

आज भगवान श्रीगणेश पांच राशियों पर बरसाएंगे आशीर्वाद

जयपुर

आज बुधवार है और बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। कर्क और वृश्चिक सहित पांच राशियों पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद रहेगा।

मेष
मेष राशि के लोगों को आज कोई भी फैसला सोच समझ कर लेने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र महीने मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। अपना हर काम समय पर पूरा करें तो आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। भोलेनाथ की पूजन कार्यक्षेत्र में सफलता देगी।

वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज काम का बोझ महसूस हो सकता है। आपको बाहर का खाना पीने से बचना होगा और अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों की मदद मिलेगी। शुभ कामों में खर्च करेंगे जिससे आपका नाम बनेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। अगर दिमाग का उपयोग करेंगे तो कामयाबी की प्राप्ति होगी। अब तक चल रही बड़ी परेशानी सुलझ जाएगी और आप सफलता प्राप्त करेंगे। आज का दिन तरक्की लेकर आ रहा है।

कर्क
इन लोगों को आज भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति और पर प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें मुनाफे की प्राप्ति होगी।

सिंह
इन लोगों के लिए आज का दिन काफी भाग्यशाली साबित होने वाला है और यह आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त करेंगे। मधुर वाणी से आप बड़े से बड़ा काम आसानी से पूरा कर लेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। आपको सफलता मिलेगी और शत्रु कुछ भी नहीं कर पाएंगे।

कन्या
लोगों के लिए आज सफलता से भरा हुआ दिन रहने वाला है। संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे हैं किसी कानूनी विवाद में सफलता की प्राप्ति होगी। भाग्य के भरोसे किए गए निवेश से आगे चलकर आपको लाभ होगा।

तुला
करियर के मामले में इन लोगों का दिन अच्छा साबित होने वाला है। परिवार में चली आ रही समस्या का समाधान प्राप्त होगा। निवेश करने से आपकी स्थिति बेहतर बन सकती है। बिना किसी रूकावट के आपके सारे काम पूरी हो जाएंगे। कारोबार में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक
करियर के मामले में इन लोगों का दिन अच्छा साबित होने वाला है। पहले लिए गए निर्णय अब आपको फायदा देंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से भरा रहेगा। धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं और शुभ समाचार भी मिलेंगे। इन्हें करियर में तरक्की की प्राप्ति होगी।

धनु
इन लोगों के लिए आज का दिन लाभ और सम्मान लेकर आ रहा है। इन्हें मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर में किसी के विवाह की चर्चा हो सकती है। आपको साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। आपको किसी जरूरी सूचना की प्राप्ति होगी।

मकर
इन लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। किसी बड़े लाभ की प्राप्ति के लिए यह लोग दिनभर भाग दौड़ करेंगे। परिस्थितियों में सुधार आएगा और सारे काम पूरे हो जाएंगे। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलने वाला है। तनाव खत्म हो जाएगा जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ
इन लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहने वाला है। विरोधियों की बातों में बिल्कुल ना आएं अपने काम पर फोकस करें। आज का दिन अच्छा साबित होगा और परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको सूझबूझ से काम करने की जरूरत है।

मीन
करियर के मामले में इन लोगों का दिन अच्छा साबित होने वाला है। अगर व्यवसाय के विस्तार के बारे में सोच रहे हैं तो फिलहाल समय अच्छा है। आपको मदद की प्राप्ति होगी और आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हर काम सोच समझकर करने की जरूरत है। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें क्योंकि धन लाभ तो हो रहा है।

 

Disclaimer : यहां पर सामान्य मान्यताओं के आधार पर जानकारी दी गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा NCTV Bharat नहीं करता है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें… https://www.youtube.com/@newschaupalbharat  चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें। जिससे आप को सबसे पहले वीडियो देखने का अवसर मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!