राजनीतिहिमाचल प्रदेश

जनता की आवाज़ को रोका नहीं जा सकता, जनाधार खिसकता दिख रहा: भाजपा

'धर्मशाला में हुई विशाल रैली से हिली कांग्रेस, जनता का गुस्सा देखकर सरकार की उड़ी नींद'

धर्मशाला।

ज़िला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में चार दिसंबर को तपोवन के समीप स्थित ज़ोरावर स्टेडियम में हुई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन रैली ने कांग्रेस सरकार की नींद उड़ा दी है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा और विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इस रैली से इतना बौखला चुका था कि प्रशासनिक दबाव, धमकियां और कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिशें तक पर उतर आया था।

प्रवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को साफ दिख रहा है कि जनता अब उसके वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, लापरवाही और तीन साल की नाकामियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। भाजपा की इस रैली ने जनता में जो ऊर्जा भरी थी, वही कांग्रेस के डर का सबसे बड़ा कारण है। प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से भी डरने लगी है। प्रशासनिक दबाव बनाकर रैली में बाधा डालने की कोशिशें बताती हैं कि कांग्रेस को अपना जनाधार खिसकता साफ दिखाई दे रहा है।

प्रवक्ताओं ने कहा कि सुक्खू सरकार की बौखलाहट ही बता रही है कि 4 दिसंबर का विशाल प्रदर्शन ने कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू कर दी है। जनता अब सड़कों पर है और भाजपा उसी जनता की आवाज़ उठाने जा रही है। कांग्रेस सरकार यह समझ ले, जनता की आवाज़ को रोका नहीं जा सकता। भाजपा की रैली नहीं, यह हिमाचल की जनता का ग़ुस्सा और विश्वास की लड़ाई है।

उन्होंने दावा किया कि चार दिसंबर को ज़ोरावर स्टेडियम में उमड़े विशाल जनसैलाब के बाद कांग्रेस सरकार की पोल प्रदेश के हर कोने में खुलकर सामने आ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!