ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने मांगे आवेदन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

धर्मशाला।
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाने हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने बताया कि स्वास्थ्य खंड महाकाल में 6 (ग्राम पंचायत स्वर में गांव ज़ुधार, ग्राम पंचायत पोलिंग के गांव अंद्राली माभः और खरी मल्लाह, ग्राम पंचायत लिवाई के गांव लावइ और रोपरू, ग्राम पंचायत बड़ाग्रां के गांव रे गूंधा, ग्राम पंचायत बड़ा भंगाल के गांव बड़ा भंगाल) पद भरे जाने हैं।
डॉ करोल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी महाकाल के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इस आवेदन के लिए आवेदन करता (महिला) उसी वार्ड अथवा पंचायत का स्थाई निवासी हो, शादीशुदा, विधवा, तलाकशुद, अलग रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी। उम्र 25 से 45 साल के बीच हो।
डॉ करोल ने कहा कि आवेदन करता अपना आधार कार्ड, आठवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ सलंगन करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें।



