संस्कृति को जानने के लिए ‘मेरा युवा भारत कांगड़ा’ की पहल, युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू

धर्मशाला।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत काँगड़ा द्वारा पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन 18 से 22 दिसम्बर 2025 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र छेब कांगड़ा में किया जा रहा है।
मेरा युवा भारत कांगड़ा के उप निदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि इस युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए जिला सिरमौर के 37 प्रतिभागी जिला कांगड़ा की संस्कृति को जानने के लिए हिस्सा लेंगे। युवा प्रतिभागियों को जिला काँगड़ा के विभिन्न प्रमुख प्र्यटन स्थलों में शैक्षिक एवं अनुभवात्मक अध्यन हेतु भी ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों को क्लास रूम ट्रेनिंग के द्वारा विभिन्न मुद्दो जैसे कि साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता एवं स्वरोजगार पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा जानकारी भी दी जाएगी।
इसी कड़ी में कांगड़ा के 37 प्रतिभागी जिला सिरमौर में जनवरी माह में हिस्सा लेंगे। भारत सरकार द्वारा युवाओं में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना जगाने के लिए एवं प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य हेतु यह कार्यक्रम प्रत्येक राज्य में हर वर्ष मंत्रालय द्वारा करवाए जाते हैं।



