मनोरंजनराजस्थानवीडियोस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

गुरण धार क्षेत्र से पैराग्लाइडिंग दुर्घटना की सूचना, सफल रेस्क्यू किया

प्रदेश सरकार से पहल से शुरू हुई त्वरित कार्रवाई, त्वरित पहुंचे हेलीकॉप्टर

धर्मशाला।

बैजनाथ उपमंडल के गुरण धार क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सड़क संपर्क न होने के कारण सरकार द्वारा तत्काल हेलीकॉप्टर सहायता का अनुरोध किया गया, और अभिलंब कार्रवाई करते हुए दोनों पैराग्लाइडरों का सफल रेस्क्यू किया गया।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राजस्थान निवासी पैराग्लाइडर पायलट अरुण सिंह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि एक अन्य पैराग्लाइडर रंजन गुप्ता पेड़ पर फंस गए थे। दोनों को सुरक्षित निकालने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर की सहायता से विशेष बचाव अभियान चलाया गया। समन्वित प्रयासों से दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

उपायुक्त बैरवा ने बताया कि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम और जोखिमपूर्ण क्षेत्र में स्थित था, जहां पैदल पहुंचने में कई घंटे लग सकते थे। ऐसे में हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ही एकमात्र प्रभावी विकल्प था। पुलिस, स्थानीय बचाव दल तथा एयरफोर्स के समन्वय से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!