राजनीतिहिमाचल प्रदेश

नवजीवन फाउंडेशन ने जन सेवा संकल्प के रूप में मनाया अनंत अंबानी का जन्मदिवस

धर्मशाला में युवाओं को टी शर्ट, दाडी वृद्धाश्रम में दिए फल तो सराह गौसदन में की गौ सेवा

रक्कड़ (धर्मशाला)।

नवजीवन फाउंडेशन एनजीओ की ओर से धर्मशाला के रक्कड़ क्षेत्र में उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का जन्मदिन सामाजिक सेवा, सहयोग और मानवता के संदेश के साथ बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर नवजीवन फाउंडेशन की अध्यक्ष शकुन ने युवाओं को टी-शर्ट्स भेंट करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। संस्था समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत सभी के लिए पारंपरिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सराह गौशाला में सभी पशुओं के लिए विशेष चारे की व्यवस्था की गई, जिससे गौ माता सेवा का भी संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, दाड़ी क्षेत्र में वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को फल वितरित किए गए तथा उनकी मांग के अनुसार उनके लिए आरामदायक झूले एवं फ्लाई ट्रैप लगाने की घोषणा की गई, जिससे उन्हें बेहतर सुविधा और स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस पूरे आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और जनकल्याण के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया और इसे एक यादगार अवसर बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!