
धर्मशाला/ चम्बा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा का समाचार मिला है। सूचना के अनुसार एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे हादसे में आठ लोगों की मौत होने की सूचना है। यह घटना शुक्रवार देर रात चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच दर्रा-किलर सड़क पर हुई, लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर को मिली।
पर्यटकों की जानकारी :
चालक विश्वास निवासी बनीखेत
अरविंद चंद्राकर निवासी कादूगड़ी बंगलूरू
प्राची पत्नी अरविंद चंद्राकर
बेटा दर्श (8 वर्ष)
अक्षाद (11 वर्ष)
पीजी कार्तिकेयन निवासी व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी
मणिमाला पत्नी पीजी कार्तिकेयन
बेटा नंदन पुत्र
चम्बा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा यह अत्यधिक दुःखद और हृदयविदारक समाचार है। बैरागढ़-सच्चे जोत-किलाड़ मार्ग पर हुई इस भीषण दुर्घटना में जनहानि की खबर से मन अत्यधिक व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि इस संबंध में एसडीएम तीसा से बात हुई है। एसडीएम का कहना है कि पुलिस बैरियर पर इंटर गाड़ी के अनुसार यह गाड़ी डलहौजी से एटिका गाड़ी ड्राइवर और बेंगलुरु से आए 7 टूरिस्ट से भरी बताई गई है जो पिछले कल न तो पांगी पहुंची थी आर न ही वापिस पुलिस बैरियर क्रॉस किया था। राहत कार्य में तेजी लाने के लिए टीम गठित की गई है जो शीघ्र सुबह घटना स्थल पर पहुंचेगी।
सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने बेंगलूर के यात्रियों के बारे में जानकारी से राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस उदय भानू चिव और पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक बेंगलुरु से संबंध रखने वाले नेता श्रीनिवास बी वी, कर्नाटक युवा कांग्रेस प्रभारी निगम भंडारी को अवगत करवाया है ताकि परिजन अपनों को ट्रेस कर सकें और हम उनकी सहायता कर सकें।



