यूथराजनीतिराष्ट्रीयवीडियोस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में गूंजा पीएम मोदी का ‘खेलो इंडिया’ मंत्र: युवाओं और खिलाड़ियों को मिला जीत का नया रोडमैप

निफ्ट कांगड़ा में ‘खेलो इंडिया संवाद’: सांसद राजीव भारद्वाज बोले- संसद तक पहुंचेगी युवाओं की आवाज

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम ने क्षेत्र के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के नए द्वार खोल दिए हैं। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ सीधा संवाद किया और खेलों को लेकर सरकार के भविष्यगामी विजन को साझा किया। प्रधानमंत्री के इस संवाद को खिलाड़ियों ने न केवल प्रेरणादायक बताया, बल्कि इसे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद डॉ राजीव भारद्वाज का आयोजकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

खेलों के बुनियादी ढांचे और भविष्य पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश में खेलों के लिए तैयार किए जा रहे विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, सरकारी योजनाओं और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है।

संसद तक पहुंचेगी युवाओं की आवाज
कांगड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे स्थानीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने युवाओं से संवाद किया। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने न केवल खेलों, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और नशे के विरुद्ध अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. भारद्वाज ने युवाओं को आश्वासन दिया कि उनके सुझावों और नवाचारी विचारों को संसद के पटल पर रखा जाएगा ताकि नीति निर्धारण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

सांसद ने इस सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और ‘माई भारत’ संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को सही दिशा में ले जाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षकों और युवाओं ने एक स्वर में माना कि ऐसे आयोजनों से खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों से भी नई खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!