अंतरराष्ट्रीययूथराष्ट्रीयवीडियोस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

देश की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए करेंगे पूरी मेहनत: पुष्पा राणा

हिमाचल की बेटी पुष्पा राणा बनी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान

धर्मशाला।

हिमाचल की बेटी और भारतीय महिला कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कप्तानी मिलने पर पुष्पा राणा ने AKFI के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। देश की उम्मीदें टीम के मेडल से जुड़ी हैं और उनका लक्ष्य भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने बताया कि उनके कप्तान बनने पर उनके गृह क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का सपना था कि वह भारतीय टीम की कप्तानी करें और यह सपना पूरा होने पर उनके माता-पिता बेहद खुश हैं।

पुष्पा राणा इससे पहले साउथ एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप जैसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि टीम करीब पांच-छह महीने से कैंप में कड़ी मेहनत कर रही है। सुबह फिटनेस और शाम को स्किल, तकनीक तथा मैच के दबाव से निपटने की तैयारी करवाई जा रही है।

पुष्पा राणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और चीनी ताइपे जैसी टीमें मजबूत हैं। ऐसे में किसी भी टीम को कम आंकना सही नहीं होगा। कोचिंग टीम ने प्रत्येक खिलाड़ी पर विशेष मेहनत की है और टीम का लक्ष्य एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!