मुंबई।
मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में रविवार देर शाम को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से गोलीबारी करने की खबर है। पुलिस विभाग ने मामले की जांच के लिए 15 टीमों का गठन कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।



